इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के खेमे में पैनिक बटन दबा हुआ है। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से पीछे है और अगर मैनचेस्ट टेस्ट में उनका पैर फिसला तो सीरीज भी हाथ से फिसल जाएगी, ऐसे में शुभमन गिल की टीम इस मैच में ऐसी कोई भी गलती नहीं करना चाहेगी जिससे उन्हें सीरीज गंवानी पड़े।

Advertisement

इस मैच से पहले कई दिग्गजों ने कुलदीप यादव को टीम में शामिल किए जाने की मांग की है और हरभजन सिंह भी उनमें से एक हैं। भज्जी ने कहा है कि मैनचेस्टर टेस्ट के लिए भारत को टीम में बदलाव करने चाहिए। उनका मानना है कि नितीश कुमार रेड्डी की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि वो टीम के लिए अहम मौकों पर विकेट निकाल सकते हैं।

Advertisement

भज्जी ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, "देखिए, मैंने लॉर्ड्स से पहले भी यही कहा था और बर्मिंघम से पहले भी यही कहा था कि कुलदीप यादव को खेलना चाहिए। क्योंकि जिस तरह से ये इंग्लिश बल्लेबाज़ खुलकर बल्लेबाज़ी करते हैं, किसी स्पिनर पर आक्रमण करना इतना आसान नहीं है। खासकर ऐसे स्पिनर पर जिसकी गेंद दोनों तरफ़ घूमती हो। इसलिए कुलदीप वो रहस्यमयी गेंदबाज़ हो सकते हैं जो अहम मौकों पर अहम विकेट ले सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

आगे बोलते हुए भज्जी ने कहा, "टेस्ट क्रिकेट में, सिर्फ़ नई गेंद का इंतज़ार करना ही काफ़ी नहीं है। आपको किसी ऐसे गेंदबाज़ की ज़रूरत होती है जो तब भी कुछ कर सके जब कुछ ख़ास न हो रहा हो। मुझे लगता है कि कुलदीप वो फ़ैसला लेने वाला गेंदबाज़ हो सकता है जो आपको विकेट दिलाए। मुझे लगता है कि आपको उसके लिए किसी बल्लेबाज़ को बाहर करना पड़ सकता है और वो बल्लेबाज़ कौन है ये टीम प्रबंधन को तय करना है। अगर मेरी टीम होती, तो मैं नितीश को बाहर करके सीधे कुलदीप को टीम में लाता।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार