आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल रविवार, 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबला में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के 'सिक्सर किंग' बन सकते हैं। 

Advertisement

सौरव गांगुली का महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं हार्दिक पांड्या

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का महारिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम दर्ज हैं। उन्होंने आईसीसी के इस टूर्नामेंट में देश के लिए 13 मैच खेले जिसकी 11 इनिंग में उन्होंने 17 छक्के जड़ने का कारनामा किया। यही वज़ह है आज तक ये रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है।

हालांकि अब हार्दिक पांड्या के पास उनका ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। आपको बता दें कि हार्दिक ने चैंपियंस ट्रॉफी में सिर्फ 9 मैच खेले हैं जिनकी 6 इनिंग में वो 15 छक्के ठोक चुके हैं। मौजूदा समय में वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। यानी न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर वो फाइनल मैच में सिर्फ 3 छक्के जड़ देते हैं तो अपने 18 छक्के पूरे कर लेंगे और ये रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे।

ODI फॉर्मेट में हार्दिक पांड्या का गज़ब रिकॉर्ड

Advertisement

31 वर्षीय हार्दिक पांड्या मौजूदा समय में भारतीय टीम के नंबर-1 ऑलराउंडर हैं। आपको बता दें कि वो देश के लिए 93 ODI मैच खेल चुके हैं जिसके दौरान उन्होंने 33.08 की औसत से 1886 रन और 5.57 की इकोनॉमी से साथ 91 विकेट चटकाए हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस यही उम्मीद करेंगे कि हार्दिक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भी अपनी बैटिंग और बॉलिंग से धमाल मचाए और टीम इंडिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।

ऐसी है टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार