भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज़ किया है। भारत के लिए इस मैच के हीरो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या रहे जिन्होंने पहले गेंद के साथ तीन विकेट लिए और फिर अंत तक नाबाद रहते हुए शानदार 33 रनों की पारी खेली। हालांकि, आखिरी ओवर में ये मैच फंसता हुआ दिख रहा था लेकिन हार्दिक ने खुद पर भरोसा रखा और छक्के के साथ मैच फिनिश कर दिया। 

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि भारत को आखिरी 4 गेंदों में 6 रन चाहिए थे और हार्दिक पांड्या के साथ दूसरे छोर पर दिनेश कार्तिक थे। तीसरी गेंद का सामना करते हुए पांड्या ने कवर्स की तरफ शॉट खेला लेकिन वो सिंगल के लिए नहीं भागे। इसके बाद उन्होंने जबरदस्त कॉन्फिडेंस दिखाते हुए आंखों ही आंखों में रिएक्शन देते हुए कहा, 'मैं हूं ना।'

Advertisement

पांड्या का ये कॉन्फिडेंस देखकर ना सिर्फ मैदान पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी फैंस दंग रह गए और वो इस ऑलराउंडर की तारीफ कर रहे हैं। अगर आपने पांड्या का ये वीडियो नहीं देखा है तो आप नीचे देख सकते हैं। पांड्या को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाज़ा गया।

भारत की इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है जबकि पड़ोसी देश के फैंस एक बार फिर से निराशा के सागर में डूब चुके हैं। अब इन दोनों टीमों को हांगकांग के साथ अपना आखिरी मुकाबला खेलना है और पाकिस्तान के लिए वो मुकाबला करो या मरो के जैसा होगा अगर पाकिस्तान गलती से भी ये मुकाबला हार गया तो वो एशिया कप से ही बाहर हो जाएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार