India vs England 4th T20I: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने शुक्रवार (31 जनवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में चौथे टी-20 इंटरनेशनल में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिक ने 30 गेंदों में 53 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड बना दिए। 

Advertisement

विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

हार्दिक भारत के लिए 16 से 20वें ओवर के बीच में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अब 174,23 की स्टाईक रेट से 1068 रन हो गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 192.54 की स्टाईक रेट से 1032 रन बनाए हैं। 1014 रन के साथ एमएस धोनी (152.02 SR) लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

हार्दिक भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में नंबर 5, 6 और 7 पर बल्लेबाजी करते हुए पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। नंबर 7 पर उनके अलावा सिर्फ अक्षर पटेल ने टी-20 इंटरनेशनल में अर्धशतक जड़ा है। 

शिखर धवन को पीछे छोड़ा

Advertisement

हार्दिक भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अब 113 मैच की 89 पारियों में 1803 रन हो गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में शिखर धवन को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 68 मैच की 66 पारी में 1759 रन दर्ज हैं। अब रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ही उनसे आगे है। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 15 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.4 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार