टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में गजब ढंग से उभरकर सामने आए थे। हार्दिक पांड्या ने 4 विकेट लिए और 51 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। हालांकि, दूसरे टी 20 मुकाबले में उनका दिन पहले जैसा नहीं था। बल्ले से वो 15 गेंदों पर केवल 12 रन बना सका और फिर अपने पहले ही ओवर में 8 रन खा गए।

Advertisement

पहले ओवर में 8 रन खाने के बाद हार्दिक पांड्या खुश नहीं थे। हार्दिक पांड्या को किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी को स्टंप माइक पर कोसते हुए सुना गया। यहां तक ​​कि उन्हें ऑन एयर हिंदी में गंदी गाली देते हुए भी सुना गया। ऐसा लग रहा था हार्दिक खुश नहीं थे क्योंकि फील्डर वहां नहीं गया, जहां उसने उन्हें जाने के लिए कहा था।

Advertisement

हार्दिक पांड्या को चिल्लाते हुए सुना गया, 'मेरे समय मेरे पे देख, मां *** ने गया वो क्या बोल रहा है।' गंदी गाली को निकालकर अगर हार्दिक के शब्दों को सुनें तो वो कह रहे थे जब मैं गेंदबाजी कर रहा हूं तो मुझे देखो, परवाह मत करो कि वह क्या बोलता है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया कि हार्दिक किस खिलाड़ी को कोस रहे थे।

वहीं अगर टी-20 सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया ने दूसरे टी-20 मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। घरेलू टीम द्वारा बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में कुल 170 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 46 रन बनाकर नाबाद रहे। बाद में, भुवनेश्वर कुमार ने इंग्लैंड को पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेल दिया और इंग्लिश टीम 121 रनों पर लुड़क गई।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार