नई दिल्ली, 9 अप्रैल (CRICKETNMORE)| टीवी चैट शो पर विवादस्पद बयान के बाद समस्याओं में घिरे हरफनमौला क्रिकेटर हार्दिक पांड्या मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डी.के. जैन के सामने पेश हुए। इसी विवाद में पांड्या के साथ फंसे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल बुधवार को जैन के सामने हाजिर होंगे।

Advertisement

पांड्या इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में मुंबई इंडियंस के लिए और राहुल किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे हैं।

Advertisement

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि लोकपाल इस मुद्दे पर प्रशासकों की समिति को विश्व कप टीम चयन के लिए होने वाली चयनकर्ताओं की बैठक से पहले अपनी रिपोर्ट दे देंगे। 

अधिकारी ने कहा, "इस मामले में हालांकि ऐसी कोई समय सीमा नहीं है लेकिन हमें उम्मीद है कि लोकपाल मुंबई में सोमवार को होने वाली चयन समिति की बैठक से पहले अपनी रिपोर्ट सीओए के सामने दाखिल कर देंगे। कोई भी किसी के दिमाग को नहीं पढ़ सकता है, लेकिन सजा गुनाह से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। देखते हैं कि लोकपाल की रिपोर्ट इन दोनों के बारे में क्या कहती है।"

पांड्या और राहुल ने बॉलीवुड फिल्म निर्देशक करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद उन पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध भी लगाया गया था।

दोनों खिलाड़ियों ने इस मुद्दे पर माफी मांगते हुए सार्वजनिक रूप से माफीनामा भी पेश किया था।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार