हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान करते हुए आईपीएल 2022 के फाइनल में जगह बना ली है। राजस्थान के खिलाफ पहले क्वालिफायर में गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से रौंदकर शाही अंदाज़ में फाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या ने 27 गेंदों में 40 रन बनाकर गुजरात को आईपीएल 2022 के फाइनल में पहुंचने में मदद की।

Advertisement

इस शानदार जीत के बाद पांड्या ने अपने आलोचकों का मुंह भी बंद करवा दिया। ईडन गार्डन्स में क्वालिफायर 1 में राजस्थान रॉयल्स पर अपनी टीम की जीत के बाद, गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने उनकी फिटनेस और शेप पर सवाल उठाने वाले आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने ये भी कहा कि उनके नाम की खबरें खूब बिकती हैं।

Advertisement

मैच के बाद बात करते हुए पांड्या ने कहा, “लोगो का तो काम है कहना। क्या करूं सर? हार्दिक पांड्या के साथ थोड़ा न्यूज़ बिकता है तो मुझे कोई समस्या नहीं है। हंसी के साथ निकाल देता हूं।” अपने आलोचकों को करारा जवाब देने के साथ ही हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर की भी प्रशंसा की।

वहीं, अगर पहले क्वालिफायर की बात करें तो राजस्थान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 188 रन बनाए थे लेकिन गुजरात के बल्लेबाज़ों ने एक बार फिर से धमाल मचाते हुए 19.3 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। डेविड मिलर ने 19वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाकर मैच फिनिश किया और गुजरात को फाइनल का टिकट दिला दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार