आईपीएल 2021 में फ्लॉप रहने के बाद हार्दिक पांड्या के पास चल रहे टी 20 वर्ल्ड कप 2021 में खुद को साबित करने के लिए बेहतरीन मौका होगा।  भारतीय टीम का टी-20 वर्ल्ड कप अभियान 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से शुरू होगा लेकिन उससे पहले टीम इंडिया के स्टार इंटरव्यू और फोटोशूट मे व्यस्त हैं।

Advertisement

इसी कड़ी में हार्दिक पांड्या भी जुड़े हुए हैं जिनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक इंटरव्यू कर रहे हैं और पीछे से उनका बेटा अगस्त्या आकर उनको सरप्राइज़ दे देता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक इंटरव्यू छोड़कर अपने बेटे को प्यार करने लग जाते हैं जो कि एक बहुत ही प्यारा मूमेंट बन जाता है। इस घटना का वीडियो बीसीसीआई ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच से पहले टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप में दो अभ्यास मैच भी खेलने हैं जिसमें टीम इंडिया को अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाने का मौका मिलेगा और फैंस इन अभ्यास मैचों में हार्दिक पांड्या को गेंदबाज़ी करते हुए भी देखना चाहते होंगे ऐसे में इन दो अभ्यास मैचों पर भी सभी की नज़रें होंगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार