नई दिल्ली, 18 मई | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने कहा है कि गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए खेलना उनके लिए सपना सच होने जैसा है। मुंबई इंडियंस के पास मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज लसित मलिंगा जैसे दिग्गजों का कोचिंग स्टाफ है।

Advertisement

इसके अलावा भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा टीम के कप्तान हैं जबकि वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी किरोन पोलार्ड भी टीम का हिस्सा हैं।

Advertisement

एबी डी विलियर्स की वाइफ हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

हार्दिक शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में ताइवान एक्सपो में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा, "टीम में कई सारे दिग्गज हैं और हर दिन हमें एक नई चीज सीखने को मिलती है। इसलिए मुंबई इंडियंस के लिए खेलना मेरे लिए सपना सच होने जैसा है।" 

हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के अपने साथी ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के साथ ताइवान एक्सपो का दौरा किया।

मुंबई की टीम आईपीएल के 11वें संस्करण में अंकतालिका में 12 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। टीम ने अब तक खेले गए 13 मैचों में से छह जीते हैं।

मुंबई को अपने आखिरी लीग मैच में रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स से भिड़ना है और हार्दिक का मानना है कि टीम इस चुनौती के लिए तैयार है। 

हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, "हमारी टीम का हमेशा से यह मानना रहा है कि हम अपना सर्वश्रेठ दें, हारना और जीतना खेल का हिस्सा है। प्लेआफ को लेकर आगामी मैचों के लिए टीम वास्तव में सकारात्मक है।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार