India Beat England In First T20I: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार (7 जुलाई) साउथैम्पटन में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड को 50 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 199 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 19.3 ओवरों में 148 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

रोहित शर्मा की कप्तानी में यह भारत की लगातार 13वीं जीत है। इसके साथ ही वह दुनिया के पहले कप्तान बन गए जिन्होंने इस फॉर्मेट में लगातार 13 जीत हासिल की हैं।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही और भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में कप्तान जोस बटलर (0) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने कहर बरपाते हुए जेसन रॉय (4), डेविड मलान (21) और लियाम लिविंगस्टोन (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। जिससे इंग्लैंड का स्कोर 33 रन पर 4 विकेट हो गया।

युवा हैरी ब्रूक ने मोइन अली के साथ मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 61 रन जोड़े। टॉप स्कोरर रहे मोइन अली ने 20 गेंदों में 36 रन की पारी खेली, वहीं ब्रूक ने 23 गेंदों में 28 रन बनाए। अली-ब्रूक के आउट होने के बाद कोई और बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका।

भारत के लिए गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह ने दो-दो,वहीं भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। हार्दिक पांड्या,  नेअपना पहला अर्धशतक जड़ते हुए 33 गेंदों में छह चौकों औऱ एक छक्के दम पर रन 51 बनाए। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 39 रन और दीपक हुड्डा ने 33 रन की धमाकेदार पारी खेली।

इंग्लैंड के लिए मोइन अली और क्रिस जॉर्डन ने दो-दो, वहीं रीस टॉप्ले-मैथ्यू पार्किंसन और टाइमल मिल्स ने एक विकेट हासिल किया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार