MI Probable Playing XI vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (RR vs MI) के बीच मंगलवार, 07 अप्रैल को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

हार्दिक पांड्या की होगी वापसी: मुंबई इंडियंस के कैप्टन हार्दिक पांड्या ने बीमार होने के कारण पिछला मुकाबला नहीं खेला था, हालांकि अब वो पूरी तरह फिट हैं और मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। हार्दिक ने नेट्स में बैटिंग और बॉलिंग की भी जमकर प्रैक्टिस की है, ऐसे में कोई शक नहीं कि वो मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे।

Advertisement

मयंक मारकंडे का कटेगा पत्ता: हार्दिक की वापसी के साथ MI की प्लेइंग कॉम्बिनेशन से स्पिन गेंदबाज़ मयंक मारकंडे बाहर हो सकते हैं। वो टीम के शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में प्लेइंग कॉम्बिनेशन में मौजूद थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने सिर्फ 3 ओवर गेंदबाज़ी की और 12 की इकोनॉमी से 36 रन दिए।

कॉर्बिन बॉश की जगह ट्रेंट बोल्ट को मिल सकता है मौका: मुंबई इंडियंस की टीम चाहे तो अपनी गेंदबाज़ी को और ज्यादा मजबूत और विविधता देने के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है। हालांकि ऐसा करने के लिए उन्हें अपने एक तगड़े ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को बाहर करना पड़ सकता है। ये 31 साल का हरफनमौला खिलाड़ी MI के लिए बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही योगदान करता है। उन्होंने पिछले मुकाबले में 4 गेंदों पर नाबाद 11 रन ठोके थे और 3.1 ओवर गेंदबाज़ी करके दिल्ली कैपिटल्स को 39 रन देकर 1 विकेट झटका था।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: शार्दुल ठाकुर।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड: हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे (केकेआर से), शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार