5 क्रिकेटर्स जो शादी के पहले ही बन गए पापा, लिस्ट में 2 भारतीय शामिल

Updated: Fri, Jun 03 2022 17:41 IST
Cricket Image for Hardik Pandya Joe Root David Warner 5 Cricketers Who Became Fathers Before Marriag (Hardik Pandya)

इस तथ्य से कोई इंकार नहीं कर सकता कि विवाद और क्रिकेट साथ-साथ चलते हैं। क्रिकेटरों के एक नहीं बल्कि कई ऐसे उदाहरण हैं जो इस बात को साबित करते हैं। क्या आप जानते हैं कि कई लोकप्रिय क्रिकेटर ऐसे भी हैं जो शादी से पहले ही पिता बन गए। आइए एक नजर डालते हैं उन कुछ क्रिकेटरों पर जो शादी से पहले ही पिता बन गए थे।

हार्दिक पांड्या: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने  1 जनवरी 2020 को एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के साथ शादी की थी। सगाई के तुरंत बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वो एक बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे का नाम अगस्त्य रखा है।

जो रूट: इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट भी उन फेमस क्रिकेटरों में से एक हैं जो बिना शादी किए ही पिता बन गए थे। जो रूट ने अपनी गर्लफ्रेंड केरी कॉटरेल के साथ वर्ष 2018 में शादी करने से पहले लंबे समय तक उन्हें डेट किया था। 

विनोद कांबली: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। विनोद कांबली ने 48 साल की उम्र में फैशन मॉडल एंड्रिया हेविट से दूसरी शादी की थी। दंपति का बच्चा जून 2010 में पैदा हुआ था और दोनों ने शादी 2014 में की थी।

विव रिचर्ड्स: वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी विव रिचर्ड्स का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। विव रिचर्ड्स की बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता के साथ प्रेम कहानी काफी ज्यादा चर्चा में रही। विव रिचर्ड्स शादी के पहले ही पिता बन गए थे। विव की बेटी का नाम मसाबा गुप्ता है जो प्रमुख फैशन डिजाइनर में से एक हैं।

यह भी पढ़ें: 5 गेंदबाज जो तोड़ सकते हैं शोएब अख्तर के 161.3 Kmph का रिकॉर्ड, लिस्ट में 2 भारतीय खिलाड़ी

डेविड वॉर्नर: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर की लव लाइफ काफी अलग है। डेविड वॉर्नर शादी से पहले ही पिता बन गए थे उनकी बच्ची का जन्म 11 सितंबर 2014 को हुआ था। वहीं डेविड वॉर्नर ने 2015 विश्व कप के बाद 4 अप्रैल को शादी की थी।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें