IND vs ENG 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार, 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के दौरान टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। हार्दिक के पास इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी प्रदर्शन करके एक साथ दो खास सेंचुरी पूरी करने का सुनहरा मौका है।

Advertisement

छक्कों का शतक बनाने का मौका

Advertisement

हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए अब तक 113 मैचों की 89 पारियों में 94 छक्के मार चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अगर पांचवें टी20 इंटरनेशनल में हार्दिक 6 छक्के लगा देते हैं तो वो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे करने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे।

गौतरलब है कि टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा (205 छक्के), सूर्यकुमार यादव (146 छक्के) और विराट कोहली (124 छक्के) ने ही ये कारनामा किया है। इस लिस्ट में केएल राहुल 99 छक्कों के साथ चौथे पायदान पर हैं, वहीं हार्दिक पांड्या 94 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।

टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट

हार्दिक पांड्या छक्कों का शतक लगाने के अलावा टी20 इंटरनेशनल में विकेटों का शतक भी लगा सकते हैं। आपको बता दें कि हार्दिक ने टी20 इंटरनेशनल में देश के लिए अब तक 113 मैचों की 101 पारियों में 94 विकेट चटकाए हैं। उन्हें 100 विकेट पूरे करने के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर इंग्लिश टीम के 6 विकेट चटकाने होंगे।

Advertisement

गौरतलब है कि अगर वो सिर्फ 3 विकेट भी चटका देते हैं तो युजवेंद्र चहल (96 विकेट) को पछाड़ते हुए देश के दूसरे सबसे सफल टी20आई गेंदबाज़ बन जाएंगे। इस लिस्ट में अर्शदीप सिंह टॉप पर हैं जिन्होंने 63 मैचों में 99 विकेट चटकाए हैं। अर्शदीप और हार्दिक में से जो भी 100 विकेट पहले पूरे करेगा वो टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए ये कारनामा करने वाला पहला गेंदबाज़ होगा।

ऐसी है दोनों टीमें

इंग्लैंड टीम: फिल साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, ब्रायडेन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल , रेहान अहमद।

Advertisement

भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, शिवम दुबे , रमनदीप सिंह, हर्षित राणा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार