हम सभी जानते हैं कि टी 20 क्रिकेट में फॉर्म बहुत तेज़ी से बदलता है और इस समय लगता है कि हार्दिक पांड्या का फॉर्म उनका साथ छोड़ चुका है क्योंकि आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के लिए उनका बल्ला खामोश नजर आ रहा है।

Advertisement

पांड्या आईपीएल 2021 में गेंदबाज़ी भी नहीं कर रहे हैं और अब बल्ले से भी उनकी नाकामी ने मुंबई की चिंता बढ़ा दी है। यही कारण है कि भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान पांड्या से नाराज़ नजर आ रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने पांड्या की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्हें जिम्मेदारी से खेलने की जरूरत है।

Advertisement

पठान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर हार्दिक गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं और बल्ले से रन भी नहीं बना रहे हैं, तो इससे आगे चलकर मुंबई की टीम बुरी तरह आहत होगी। उन्हें बल्लेबाज के रूप में जिम्मेदारी लेकर खेलने की जरूरत है।'

आपको बता दें कि दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में पांड्या पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। पांड्या की नाकामी कहीं न कहीं मुंबई की नाकामी का भी कारण बनती जा रही है। आईपीएल 2021 में अब तक मुंबई को 2 हार और दो में जीत मिली है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार