18 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया का अहम हिस्सा बन चुके हार्दिक पांड्या की तुलना बहुत जल्द ही पूर्व ऑलराउंडर और कप्तान कपिल देव से की जाने लगी है। श्रीलंका के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे वनडे में पांड्या ने कपिल के 31 साल पुरान रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 

Advertisement

हार्दिक पांड्या ने रविवार को हुए इस मुकाबले में साल 2017 में वनडे क्रिकेट में अपनी 30वीं विकेट हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने एक साल में 30 से ज्यादा विकेट और 500 से ज्यादा रन बनाने के मामले में कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कपिल ने साल 1986 में ये कारनामा किया था। 

 

कपिल ने 1986 में 27 मैचों में 517 रन बनाए थे और गेंदबाजी में 32 विकेट हासिल किए थे। जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 30 रन देकर 4 विकेट रहा था। एबी डीविलियर्स की वाइफ है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

वहीं हार्दिक पांड्या ने साल 2017 में खेले गए 29 वनडे मैचों में 31 विकेट हासिल किए हैं और बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 557 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 83 रन रहा, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया। 

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में पहले श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा ने पांड्या की जमकर धुलाई की औऱ उनके एक ही ओवर में 5 चौके जड़ दिए। लेकिन पांड्या ने वापसी करते हुए सचिथ पथिराना और सुरंगा लकमल का विकेट हासिल किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार