India vs Afghanistan ODI: भारतीय क्रिकेट टीम को 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) जांघ की मांसपेशी में तनाव के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
पांड्या को इस चोट उभरने में करीब तीन हफ्ते का समय लगेगा और उसके बाद रिहैब की प्रकिया से गुजरेंगे।
पांड्या को शुरू में बेंगलुरु के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) से एक हफ़्ते की ड्रिल और फिटनेस टेस्ट पूरे करने के बाद सीरीज में खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई थी। लेकिन बाद में आई एक दिक्कत की वजह से उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबलों से हटना पड़ा है।
Hardik Pandya is missing out on Afghanistan ODIs because of low grade quadriceps strain. The recovery period is 3 weeks and then rehabilitation. Highly Unlikely for UK ODIs. @BCCI
— Kushan Sarkar (@kushansarkar) June 10, 2026
यह देखना बाकी है कि टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन कमिटी इस 32 वर्षीय खिलाड़ी की जगह किसी और को चुनती है या नहीं। जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ में उनके खेलने पर भी संदेह बना हुआ है।
हाल ही में आईपीएल 2026 सीज़न में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले पांड्या स्पोर्ट्स साइंस टीम से मंज़ूरी लेने के लिए 2 जून को सीओई पहुंचे थे। सीजन के दौरान पीठ में ऐंठन की समस्या के कारण पांड्या मुंबई के लिए कई मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन इस सीजन काफी निराशाजनक रहा था।
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ़ सीरीज़ या एशियाई खेलों के लिए टी-20 इंटरनेशनल टीम में हार्दिक का नाम शामिल नहीं किया गया था। सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन अजीत अगरकर ने कहा कि प्राथमिकता इस मैच-विनर खिलाड़ी को 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए फ़िट रखना है।
बता दें कि इससे पहले विराट कोहली भी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह युवा बल्लेबाज विराट कोहली को टीम में जगह मिली है। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सीरीज के लिए फिट हो गए हैं।