5 जुलाई, एंटिगा (CRICKETNMORE)। भारतीय टीम के ऑलराउंडर बन चुके हार्दिक पांड्या ने आखिरी वनडे से पहले एक खास ऐलान कर दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे में हार्दिक पांड्या भले ही भारत को जीत नहीं दिला सके लेकिन फिनिशर बननें को लेकर एक खास बयान दिया है।
हार्दिक पांड्या ने कहा है कि वो अपनी बल्लेबाजी के दौरान छक्कों के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन अब समय के अनुसार बल्लेबाजी करने के गुण सीख रहा हूं।
गौरतलब है कि चौथे वनडे मैच में भारत की हार हुई थी जिससे धोनी की काफी आलोचना हुई। चौथे वनडे में हार्दिक पांड्या से काफी उम्मीद थी लेकिन 20 रन बनाकर आउट हो गए। जिस वक्त बल्लेबाजी करने आए उस वक्त टीम का स्कोर 116 रन था। हालांकि पांड्या ने तेजी से रन बनाए लेकिन 159 रन पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट दे बैठे थे।
पांड्या ने कहा कि उन्हें चौथे वनडे में जो गलती की है उससे काफी सीख मिली है और अब वो जान गए हैं कि मैच को कैसे फिनिश करना है।