20 सितंबर। हार्दिक पांड्या ने भारतीय क्रिकेट में आकर अपने ऑलराउंड परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया है। इस समय अब हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के सबसे अहम ऑलराउंडर बन गए हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि भले ही इस समय हार्दिक पांड्या अपने नए - नए स्टाइलिश अंदाज से हर किसी को चौंकाते रहते हैं लेकिन अपने शुरूआती समय में उनका जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है।

Advertisement

हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें वो ट्रेक पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं।पंड्या ने कैप्शन में लिखा, 'वो दिन जब मैं ट्रक में इस तरह लोकल मैच खेलने जाया करता था. उन दिनों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है. अब तक सफर शानदार रहा है और हां मैं इस खेल से बहुत प्यार करता हूं'

हार्दिक पांड्या ने बहुत ही मुश्किल भरे हालात का सामना करने के बाद अपने क्रिकेट करियर को इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचाने में सफल रहे हैं। 

हार्दिक पांड्या ने ये भी कहा था कि जब उनके पास शुरूआती समय में पैसे नहीं हुआ करते थे तो मैगी खाकर क्रिकेट खेला करते थे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार