14 फरवरी। वैलेंटाइन डे पर हार्दिक पांड्या अपनी मंगेतर  नताशा स्टानकोविक के साथ नजर आए। हार्दिक पांड्या ने  नताशा स्टानकोविक की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

Advertisement

नताशा स्टानकोविक के साथ फोटो पोस्ट कर हार्दिक पांड्या ने जो कैप्शन दिया वो बेहद ही रोमांटिक है। हार्दिक पांड्या ने  नताशा स्टानकोविक के साथ फोटो पर लिखा 'मेरी वैलेंटाइन जीवन भर के लिए'

Advertisement

गौरतलब है कि जनवरी में ही हार्दिक ने अपनी खूबसूरत गर्लफ्रेंड  नताशा स्टानकोविक  को रिंग पहनाकर सगाई की थी। भले ही हार्दिक पांड्या इस समय अपनी रोमांटिक लाइफ में काफी बिजी हैं लेकिन प्रोफेशनल क्रिकेटर के तौर पर मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं।

इस समय हार्दिक अपनी फिटनेस को ध्यान में देते हुए एनसीए में जाकर रीहैब प्रोसेस पर काम कर रहे हैं। ये देखना होगा कि कब हार्दिक पांड्या फिट होंगे और कब भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। वैसे खबर है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या की वापसी हो सकती है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार