Hardik Pandya Video: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं। वो इस टूर्नामेंट में बड़ौदा के लिए खेल रहे हैं और यहां उन्होंने हर मुकाबले में अपनी छाप छोड़ी है। ऐसा ही शुक्रवार, 29 नवंबर को भी हुआ। दरअसल, टूर्नामेंट का 59वां मुकाबला त्रिपुरा और बड़ौदा के बीच खेला गया था जहां हार्दिक ने 47 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी बीच उन्होंने त्रिपुरा के स्पिनर परवेज सुल्तान को एक ओवर में 28 रन ठोक डाले।

Advertisement

ये घटना बड़ौदा की इनिंग के 10वें ओवर में घटी। बड़ौदा की टीम 68 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट खो चुकी थी और अब मैदान पर मितेश और हार्दिक पांड्या मौजूद थे। यहां हार्दिक ने शुरुआत में थोड़ी धीमी बैटिंग की और पहली 16 बॉल पर सिर्फ 19 रन ही बनाए। लेकिन इसके बाद जैसे ही त्रिपुरा ने स्पिनर परवेज सुल्तान को अटैक पर लगाया हार्दिक ने उन्हें टारगेट करने कर लिया।

Advertisement

यहां हार्दिक ने बुरी तरह सुल्तान की कुटाई की। उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर के ओवर में एक के बाद एक छक्के-चौके जड़ने शुरू कर दिये। आलम ये था कि हार्दिक ने ओवर में चार छक्के और एक चौका जड़ा। इस दौरान गेंदबाज़ पूरी तरह लाचार नज़र आया और बड़ी मुश्किल से एक बॉल डॉट करने में सफल हुआ। इस तरह यहां सुल्तान को हार्दिक ने 6 बॉल पर पूरे 28 रन ठोके। गौरतलब है कि उन्होंने 3.2 ओवर बॉलिंग करके सिर्फ एक सफलता हासिल की और 53 रन लुटाए।

हार्दिक ने बड़ौदा के लिए 23 बॉल पर 3 चौके और 5 छक्के के दम पर कुल 47 रनों की पारी खेली। वो टूर्नामेंट में गजब की फॉर्म में दिखे हैं, इससे पहले उन्होंने गुजरात के खिलाफ 34 बॉल पर नाबाद 74 रन, उत्तराखंड़ के खिलाफ 21 बॉल पर नाबाद 41 रन, और तमिलनाडु के खिलाफ 30 बॉल पर 69 रन बनाए थे।

ये भी जान लीजिए कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में हार्दिक पांड्या 4 मैचों में 115.50 की औसत और 211.92 की स्ट्राइक रेट से कुल 231 रन बना चुके हैं जो कि बड़ौदा के लिए सीजन में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। उनके अलावा टीम के किसी भी दूसरे खिलाड़ी ने सौ रन तक का आंकड़ा नहीं बनाया है। इसके अलावा हार्दिक सीजन में अब तक सबसे ज्यादा जड़ने छक्के वाले खिलाड़ी भी बने हुए हैं। वो 4 मैचों में 20 छक्के ठोक चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 15 चौके भी मारे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार