इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम मज़बूत स्थिति में नजर आ रही है। ताज़ा समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 117 रनों पर चार विकेट गंवा दिए हैं जबकि अभी भी सीरीज़ जीतने के लिए उन्हें 213 रनों की दरकार है।

Advertisement

इस तीसरे और फाइनल मुकाबले में कई सारे मज़ेदार पल देखने को मिले लेकिन तीसरे वनडे के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब शिखर धवन ने बेन स्टोक्स का कैच पकड़कर भारत को एक बड़ी विकेट हासिल करने में मदद की लेकिन जैसे ही गब्बर ने वो कैच पकड़ा हार्दिक पांड्या हाथ जोड़कर गब्बर का शुक्रिया करते हुए नजर आए।

Advertisement

दरअसल, इससे पहले हार्दिक ने स्टोक्स का आसान सा कैच छोड़ दिया था जिसके बाद वो काफी निराश और दबाव में दिखाई दे रहे थे। लेकिन नटराजन की फुलटॉस गेंद पर धवन ने कैच पकड़कर भारतीय टीम की बढ़ रही परेशानियों का अंत कर दिया। स्टोक्स के आउट होते ही हार्दिक के चेहरे पर राहत देखी जा सकती थी।

धवन के कैच पर हार्दिक पांड्या का रिएक्शन देखकर फैंस काफी खुश नजर आए और वो इस वायरल वीडियो पर काफी कमेंटस भी कर रहे हैं। हालांकि, अगर इस सीरीज की बात करें तो फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं और जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो सीरीज भी अपने नाम कर लेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार