भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज़ 4 अगस्त ने नॉटिंघम के मैदान पर होने जा रहा है। ये वही मैदान है जहां टीम इंडिया ने अपने पिछले इंग्लैंड दौरे के दौरान एकमात्र टेस्ट मैच जीता था और इस मैच में टीम इंडिया के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हीरो रहे थे।

Advertisement

हार्दिक पांड्या इस बार इंग्लैंड दौरे पर नहीं है और कई दिग्गजों का मानना है कि उनकी कमी टीम इंडिया को महसूस होने वाली है। इन दिग्गजों की ये भविष्यवाणी सच भी साबित हो सकती है क्योंकि नॉटिंघम के मैदान पर ही पहला टेस्ट मैच खेला जाना है और इस मैदान पर तीन साल पहले हार्दिक पांड्या अपनी गेंदबाज़ी से तहलका मचाते हुए नजर आए थे।

Advertisement

पिछले इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को 4-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा था लेकिन टीम इंडिया पूरी सीरीज में सिर्फ तीसरा टेस्ट मैच जीत पाई थी और इस मैच में हार्दिक पांड्या ने पहली पारी में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 6 ओवरों में 28 रन देकर 5 इंग्लिश बल्लेबाज़ों को पवेलियन की राह दिखाई थी। पांड्या बल्ले से तो कुछ खास योगदान नहीं दे पाए थे लेकिन उन्होंने गेंद से टीम के लिए कई बार महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

इंग्लैंड की परिस्थितियों में पांड्या गेंद के साथ कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं, ये सभी जानते हैं लेकिन वो इस बार पांचों टेस्ट मैचों में मौजूद नहीं है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि पांड्या की कमी को कौन सा खिलाड़ी भर पाता है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार