राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के 15 साल के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) बेखौफ अंदाज़ में चौके-छक्के ठोकते हैं। उन्होंने बीते मंगलवार, 07 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 13वें मुकाबले में भी अपने अटैकिंग बैटिंग स्टाइल से दुनिया को मनोरंजित किया और मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों की सुताई करके महज़ 14 गेंदों पर 1 चौके और 5 छक्के की मदद से 39 रन बनाए। खास बात ये है कि उनकी बेखौफ बैटिंग से मुंबई इंडियंस के कैप्टन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी काफी प्रभावित हुए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि सोशल मीडिया पर हार्दिक और वैभव के दो बेहद ही दिल छूने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो गुवाहाटी में मुंबई और राजस्थान के बीच खेले गए मुकाबले से पहले का है जिसमें एमआई के कैप्टन हार्दिक पांड्या गेम के शुरू होने से पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से बातचीत करते हुए और उनका बैट देखते नज़र आए हैं। इस वीडियो को देखकर ये लग रहा है कि हार्दिक को वैभव का बैट काफी पसंद आया है।
बात करें अगर हार्दिक और वैभव के दूसरे वायरल वीडियो की तो ये गुवाहाटी में हुए मुकाबले के खत्म होने के बाद का है। इस वीडियो में हार्दिक, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग से प्रभावित होकर उन्हें शाबाशी देते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। आप ये दोनों ही वीडियो नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि राजस्थान रॉयल्स का ये युवा बल्लेबाज़ बेहद ही कम उम्र में क्रिकेट वर्ल्ड में चर्चित नाम बन चुका है। उन्होंने अब तक 8 फर्स्ट क्लास मैचों में 17.25 की औसत से 207 रन, 8 लिस्ट ए मैचों में 44.12 की औसत से 353 रन और 21 टी20 मैचों में 41.15 की औसत से 823 रन रहा है। खास बात तो ये है कि लिस्ट ए में वैभव का स्ट्राइक रेट 164.95 और टी20 क्रिकेट में 209.94 का रहा है।
Also Read: LIVE Cricket Score
राजस्थान रॉयल्स ने जीता मुकाबला: गुवाहाटी के मैदान पर मेजबान टीम ने मुंबई इंडियंस को जीत हासिल करने के लिए 11 ओवर में 151 रनों का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करते हुए मेहमान टीम अपने 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने 27 रनों से जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल पर भी पहला पायदान हासिल कर लिया।