आईपीएल 2022 में सोमवार (11 अप्रैल) को Gujarat Titans और Sunrisers Hyderbad के बीच डीवाई पाटिल स्टेडिमय में खेला गया था, जिसे केन विलियमसन की SRH ने 8 विकेट से जीतकर अपने नाम दर्ज किया है। इस मैच में हैदराबाद के गन गेंदबाज़ उमरान मलिक (Umran Malik) का सामना गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से हुआ था, जिसके दौरान फैंस को एक बेहद ही रोमांचक जंग देखने को मिली थी।

Advertisement

उमरान मलिक अपनी तेज तर्रार गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं और जब उनका सामना हार्दिक पांड्या से हुआ उस दौरान भी इस युवा गेंदबाज़ ने हार्दिक के सामने अपनी पेस का प्रदर्शन करने में देरी नहीं की। दरअसल, उमरान ने हार्दिक के सामने अपने ओवर का पहला ही बॉल बाउंसर डिलीवर किया था, जो सीधा हार्दिक के हेलमेट पर जाकर लगा। मैच के दौरान यंग गन के ऐसे तेवर को देखकर हार्दिक पांड्या ने भी अपना जलवा दिखाया और अगली दोनों गेंदों पर करारे चौके रसीद कर दिए। मैच के बाद जब हार्दिक से उमरान पर सवाल किया गया तब इस हरफनमौला खिलाड़ी ने खुलकर बातचीत की और बताया उमरान की बाउंसर ने उन्हें जगा दिया था।

Advertisement

हार्दिक पांड्या कहा, 'मैं किसी यंग गन को ऐसे ही जाने नहीं दे सकता था। आईपीएल एक टफ टूर्नामेंट हैं। मैंने मलिक के खिलाफ कुछ टफनेस दिखाने की कोशिश की। उस बॉल (उमरान मलिक का बाउंसर) ने मुझे जगा दिया था।' इस दौरान गुजरात टाइटंस के कप्तान ने मैच पर भी अपनी बात रखी, उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि हमने 7-10 रन कम बनाए थे। जिसका अंत में फर्क पड़ा। हमने गेंदबाज़ी की अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन जब दो ओवरों में उन्होंने 30 रन बनाए तब वह मैच में वापस आ गए।'

बता दें कि आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के कप्तान के तौर पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस हरफनमौला खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए बैट और बॉल दोनों से ही शानदार प्रदर्शन किया है। गुजरात टाइटंस अब तक टूर्नामेंट में चार मैच खेल चुकी है जिनमें से उन्होंने तीन में जीत दर्ज की है। पॉइंट्स टेबल पर हार्दिक की टीम पाचंवें पायदान पर मौजूद है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार