टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नताशा स्टेनकोविक बला की खूबसूरत हैं और इसकी झलक उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो में भी देखने को मिल रही है। 

Advertisement

नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह स्विमिंग पूल में हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। ये वीडियो क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने शूट किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। अब तक इस वीडियो को लगभग 6 लाख बार देखा जा चुका है। 

Advertisement

वीडियो में नताशा पहले ऑरेंज कलर के कपड़े में नजर आ रही होती हैं उसके बाद पलक झपकते ही वो एक स्विमसूट में आ जाती हैं। इसके बाद हार्दिक की पत्नी पूल में जाती हुई दिखती हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि हार्दिक की पत्नी का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो इससे पहले नताशा कई बार अपने पति के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए नजर आ चुकी हैं।

बता दें कि नताशा एक सर्बियन एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं इसके अलावा वह बॉलीवुड में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' में नताशा नजर आई थीं। बिग बॉस सीजन 8 से भी उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं इसके अलावा उन्हें वेब सीरीज में भी देखा जा चुका है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार