आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप अगले महीने से ओमान ओर यूएई में शुरु होने जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार भारत टूर्नामेंट जीतने का प्रबल दावेदार है। इसी बीच भारतीय टीम के समझ हार्दिक पांड्या के फिटनेस को लेकर समस्या आ खड़ी हुई है।

Advertisement

भारत ने 17 अक्टुबर से शुरु हो रहे टी20 विश्व कप के लिए टीम की धोषणा कर दी है। चयन समिती के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने कहा था कि पांड्या पूरी तरह से फिट है और वह विश्व कप में अपने कोटे के पूरे चार ओवर गेंदबाजी करेंगे।

हालाकि 27 वर्षीय पांड्या ने आइपीएल के यूएई चरण के पहले दो मैच नहीं खेले। रविवार को उन्हें रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ खेलने का मैका मिला, पर उन्होंने गेंदबाजी नहीं की जिसके बाद उनके फिटनेस पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं।

पूर्व खिलाड़ी सबा करीम ने कहा था कि अगर वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं तो उन्हें टी 20 वर्ल्ड कप के टीम में शामिल क्यों किया गया? रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर पांड्या को उनके फिटनेस के चलते वर्ल्ड कम टीम से बाहर निकाला जा सकता है।

बता दें टीमों के पास अपनी टीम बदलने के लिए 10 अक्टूबर तक का समय है। इसलिए, यदि हार्दिक कप्तान के लिए चार ओवर प्रदान करने में असमर्थ है, तो प्रबंधन शार्दुल ठाकुर या श्रेयस अय्यर को लाने की संभावना है। दोनों को भारत के रिजर्व में शामिल किया गया है ।

इस बीच सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि ऐसा करना मुश्किल होगा लेकिन उनकी फिटनेस पर नजर रखी जा रही है और बीसीसीआई कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार