Kent vs Yorkshire County Championship: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ(Haris Rauf) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए काउंटी चैंपियनशिप में पहली बारी में पारी में पांच विकेट चटकाए। केंट के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे मुकाबले में यॉर्कशायर के लिए खेलते हुए  14 ओवर में 65 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। जिसके चलते केंट की टीम पहली पारी में 291 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

रउफ ने बेहतरीन यॉर्कर पर नाथन गिलक्रिस्ट (Nathan Gilchrist) को क्लीन बोल्ड कर पारी में अपने पांच विकेट पूरे किए। रउफ की यॉर्कर इतनी सटीक थी कि बल्लेबाज चाहकर भी स्टंप्स उड़ने से नहीं बचा सका।  

Advertisement

गिलक्रिस्ट गेंद को अपने पैर पर लगने से बचाना चाहते थे। इस चक्कर में उन्होंने अपने दोनों पैर हवा में उठा लिए। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। रउफ ने जो पांच विकेट चटकाई उसमें दो खिलाड़ियों को खाता भी नहीं खोलने दिया, वहीं बाकी तीन बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 8 रन बनाए।

बता दें कि यह रउफ के फर्स्ट क्लास करियर का यह सातवां मुकाबला है और उन्होंने दूसरी बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है।

रउफ की शानदार गेंदबाजी से केंट की टीम 291 रनों पर ही सिमट गई। इसके जवाब में यॉर्कशायर ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए औऱ 35 रन की बढ़त हासिल कर ली है।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार