Haris Rauf Dropped Catch: सैम अयूब (Saim Ayub) के शतक औऱ सलमान आगा (Salman Agha) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

ये मैच बेशक पाकिस्तान ने जीत लिया लेकिन इस मैच में भी पाकिस्तान की फील्डिंग मज़ाक बन गया। इस मैच में हारिस रऊफ ने एक ऐसा कैच छोड़ा जो शायद कोई स्कूल बॉय भी आसानी से पकड़ लेता। जब रऊफ ने मार्को जेनसन का आसान कैच छोड़ा, तो स्टैंड में बैठी अफ्रीकी लड़कियां भी पाकिस्तान की फील्डिंग का मज़ाक उड़ाती दिखीं।

Advertisement

ये अबरार अहमद द्वारा डाले गए 42वें ओवर की चौथी गेंद थी जो कि मिडिल और लेग स्टंप पर थी और मार्को जेनसन ने इस गेंद पर स्वीप लगाने की कोशिश की मगर उनके बल्ले का टॉप एज लग गया। ये एज सीधा हारिस राउफ के पास गया और ऐसा लग रहा था कि वो इस आसान से कैच को पकड़ लेंगे लेकिन पूरे समय गेंद को देखने के बावजूद, पेसर ने आसान कैच छोड़ दिया और एक बार फिर से पाकिस्तानी टीम की फील्डिंग की पोल खुल गई।

रऊफ की ये खराब फील्डिंग देखकर स्टैंड में बैठी अफ्रीकी प्रशंसक लड़कियों ने भी हारिस रऊफ को शर्मिंदा किया और जेनसन के दूसरे जीवनदान पर ताली बजाकर जश्न मनाया। फील्डिंग में चूक के अलावा, तेज गेंदबाज गेंद से भी प्रभावित करने में विफल रहा। पांच ओवर में, उन्होंने 34 रन लुटाए। फिलहाल पाकिस्तानी टीम सीरीज में 1-0 से आगे है और उनके पास अफ्रीकी सरजमीं पर सीरीज जीतने का शानदार मौका है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार