Haris Rauf And Will Jacks Fight Video: शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की कैप्टेंसी वाली पाकिस्तान ने ODI Tri-Series के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड को बेहद ही रोमांचक अंदाज में 1 विकेट से हराया। इसी बीच मैदान पर बवाल भी देखने को मिला। पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने विल जैक्स (Will Jacks) से लड़ाई की।

ये घटना पाकिस्तान की पारी के 46वें ओवर में घटी। इंग्लैंड के लिए सैम करन गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने आखिरी गेंद एक बाउंसर फेंका जो कि शादाब के सिर के ऊपर से निकल गया। यहां पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लगा कि अंपायर इसे वाइड बॉल देंगे और उन्हें एक अतिरिक्त रन मिल जाएगा। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं।

अंपायर के फैसले से शादाब खान निराश थे और हारिस रऊफ ने तो अपना आपा ही खो दिया। वो बेहद गुस्सा हो गए और उन्होंने विल जैक्स से लड़ाई करने शुरू कर दी। हारिस ने इंग्लिश खिलाड़ी को पहले बैट दिखाया और फिर वो उनकी तरफ दौड़े। यहां अंपायर और जो रूट ने मिलकर बीच बवाल किया। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: ये मुकाबला लाहौर के मैदान पर खेला गया था जहां पाकिस्तान ने टॉस जीता और इंग्लैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। इसके बाद मैदान पर बेन डकेट का तूफान देखने को मिला। उन्होंने 111 गेंदों पर 10 चौके 2 छक्के लगाकर 105 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर इंग्लैंड ने 241 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। वो 46.4 ओवर में ऑल आउट हो गए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में पाकिस्तान के लिए शादान खान ने Heroic पारी खेली। उन्होंने 96 गेंदों पर 13 चौके 5 छक्के लगाकर नाबाद 113 रन जड़े। उनकी पारी के दम पर पाकिस्तान ने 47.1 ओवर में 242 रनों का लक्ष्य हासिल किया और रोमांचक अंदाज में एक विकेट रहते शानदार जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार