बाबर आज़म की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 में बुरी तरह फ्लॉप रही और सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी। वर्ल्ड कप में इस शर्मनाक प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह थी उनकी खराब गेंदबाजी और जिसे लीड कर रहे थे शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रउफ। खासकर हारिस रउफ को तो हर टीम के बल्लेबाजों ने जमकर मार लगाई।

Advertisement

रउफ किसी भी मैच में लय में नजर नहीं आए और जब आपका सबसे बड़ा बॉलर ही फ्लॉप हो जाए तो कोई बड़ा टूर्नामेंट कैसे जीत सकते हो। वर्ल्ड कप के बाद हारिस एक्शन से दूर हैं लेकिन फिलहाल उनका एक वीडियो काफी चर्चा में है। इस वीडियो में वो गांव के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

 
Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हारिस बच्चों को यॉर्कर्स और बाउंसर्स भी डाल रहे हैं और काफी मौज-मस्ती कर रहे हैं लेकिन ये वीडियो उनकी ट्रोलिंग का कारण भी बन गया है क्योंकि सोशल मीडिया पर फैंस उनकी क्लास लगाकर कह रहे हैं कि उन्हें बच्चों को ही डराना आता है इंटरनेशनल स्तर पर उनसे गेेंदबाजी नहीं होती है। आप हारिस का ये वीडियो नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

वहीं, अगर वर्ल्ड कप में हारिस रऊफ के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 533 रन लुटाए थे, जो एक वर्ल्ड कप में किसी भी गेंदबाज का सबसे खराब प्रदर्शन है। हारिस के पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से मना कर दिया जिसके बाद उनकी और भी आलोचना हुई। फिलहाल हारिस के लिए अच्छी खबर ये है कि पीसीबी ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने के लिए ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (एनओसी) दे दी है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार