WPL 2026, Mumbai Indians Womens vs Gujarat Giants Womens Highlights: नवी मुंबई में खेले गए महिला प्रीमियर लीग 2026 के छठे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में कप्तान हरमनप्रीत कौर (71*) ने नाबाद अर्धशतक जड़ा, जबकि अमनजोत कौर (40) और निकोला कैरी (38*) ने अहम पारियां खेलीं। 

Advertisement

महिला प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला मंगलवार (13 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम ने सोफी डिवाइन (8) का विकेट जल्दी गंवा दिया। इसके बाद बेथ मूनी और कनिका अहूजा ने पारी संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। मूनी ने 26 गेंदों में 33 रन बनाए, जबकि कनिका अहूजा ने 18 गेंदों में 35 रन की तेज पारी खेली।

मिडिल ऑर्डर में जॉर्जिया वेयरहैम ने एक छोर संभाले रखा और 33 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए। अंत के ओवरों में भारती फुलमाली ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 15 गेंदों में नाबाद 36 रन ठोके। वेयरहैम और फुलमाली के बीच छठे विकेट के लिए 24 गेंदों में 56 रन की अहम साझेदारी हुई, जिसके दम पर गुजरात जायंट्स ने192 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस की ओर से शबनीम इस्माइल, निकोला कैरी, अमेलिया केर और हेले मैथ्यूज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी इतनी खास नहीं रही। गुनालन कमलिनी (13) और हेले मैथ्यूज (22) ज्यादा देर टिक नहीं सकीं। इसके बाद अमनजोत कौर ने 26 गेंदों में 40 रन की अहम पारी खेली और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 44 गेंदों में 72 रन की साझेदारी हुई।

Advertisement

इसके बाद निकोला कैरी ने भी शानदार योगदान दिया और 23 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने 43 गेंदों में नाबाद 73 रन की कप्तानी पारी खेलते हुए चौथे विकेट के लिए कैरी के साथ 43 गेंदों में 84 रन की अटूट साझेदारी की और टीम को जीत दिला दी।

गुजरात जायंट्स की ओर से रेणुका सिंह ठाकुर, काशवी गौतम और सोफी डिवाइन को 1-1 विकेट मिला।

Also Read: LIVE Cricket Score

कुल मिलाकर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 4 गेंदें शेष रहते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की और अहम दो अंक अपने नाम किए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार