Harmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कैप्टेंसी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के टूर पर है जहां वो गुरुवार, 19 फरवरी को मेजबान टीम के साथ कैनबरा के मैदान पर तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (AU-W vs IN-W 2nd T20) खेल रही हैं। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, कैनबरा टी20 मुकाबला 36 वर्षीय भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए उनके इंटरनेशनल करियर का 356वां मुकाबला है। खास बात ये है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर कदम रखते ही अब वो महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं।
उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज क्रिकेट सुजी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़कर ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सुजी ने अपने इंटरनेशनल करियर में 355 मुकाबले खेले हैं। इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया की महान ऑलराउंडर एलिस पेरी हैं, जिन्होंने अब तक 349 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं।
बात करें अगर इस मुकाबले कैनबरा में भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने ही टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया अपनी इनिंग के 12 ओवर तक बिना कोई विकेट खोए 103 रन बना लिए है। बेथ मूनी ने 30 गेंदों पर 34 रन जोड़े हैं, वहीं जॉर्जिया वोल 42 गेंदों पर 68 रन ठोके चुकी हैं। यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारतीय महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एन्नाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ, डार्सी ब्राउन।