Womens Asia Cup: थाईलैंड को 74 रनों से हराकर भारत ने लगातार आठवीं बार महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में जगह बनाने में कामयाबी पाई। दूसरी पारी के 19वें ओवर में मैदान पर गजब का नजारा देखने को मिला। भारत की अनुभवी स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने लगातार दो विकेट चटकाए और हैट्रिक की गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने अल्ट्रा एग्रेसिव फील्ड सेट की थी।

Advertisement

राजेश्वरी गायकवाड़ ने ओवर की चौथी गेंद पर थाईलैंड की कप्तान नारुमोल चायवाई को आउट किया और इसके बाद फन्निता माया का विकेट लिया था। गायकवाड़ के हैट्रिक लेने की संभावना को परिणाम में बदलने के लिए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार ढंग से कार्मोडी फील्डिंग लगाई। 

Advertisement

कार्मोडी फील्डिंग मतलब जब सभी खिलाड़ी स्ट्राइक पर बल्लेबाज को घेर लेते हैं। हालांकि, भारत की हैट्रिक डिलीवरी की योजना विफल हो गई और बैटर ने शानदार ढंग से बॉल को खेला। वहीं अगर मैच की बात करें तो शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर के पारी की बदौलत भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए।

148 रन का बचाव करते वक्त दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लेकर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। उसके बाद, भारतीय गेंदबाज नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे, और राधा यादव को छोड़कर हर गेंदबाज ने कम से कम एक विकेट लिया। भारत ने थाईलैंड को 20 ओवरों के कोटे में सिर्फ 74 रन ही बनाने दिए और इस मुकाबले को 74 रनों से जीत लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार