अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को जारी आईपीएल के 14वें सीजन के 26वें मैच में पंजाब किंग्स द्वारा दिए गए 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम एक समय अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी लेकिन पंजाब के स्पिनर हरप्रीत बरार की दो गेंदों ने पूरा मैच ही पलट के रख दिया।

Advertisement

10 ओवर के खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम 1 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना चुकी थी और क्रीज़ पर विराटच कोहली और रजत पाटीदार मौजूद थे और ऐसा लग रहा था कि अगले 10 ओवरों में विराट कोहली की टीम लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी।

Advertisement

मगर 11वां ओवर करने आए हरप्रीत ने पहले विराट कोहली और उसकी अगली ही गेंद पर खतरनाक बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड करके आरसीबी को दोहरा झटका दे डाला। इन दो झटकों के बाद आरसीबी की टीम कभी उबर ही नहीं पाई और 34 रन से मैच गंवा बैठी।

विराट और मैक्सवेल के अलावा बरार ने एबी डी विलियर्स को भी आउट किया और ऐसे में कुल मिलाकर देखा जाए तो ये शाम हरप्रीत के नाम रही और अकेले दम पर उन्होंने पंजाब को मैच जितवा दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार