फरवरी 23, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): आईपीएल 2017 के नीलामी में सोमवार को फ्रेंचाइजी ओनर्स ने जमकर बोली लगाई। बेंगलुरू में हुए इस निलामी में जहां कुछ खिलाड़ी बिकने से महरूम रह गए वहीं मध्यप्रदेश के बल्लेबाज हरप्रीत सिंह को लेकर मीडिया में छपी गलत खबर ने उन्हें आईपीएल नीलामी से वंचित रखा। कोहली के नाम पर पाकिस्तान के बल्लेबाज ने मीडिया के सामने दिया उटपटा बयान

Advertisement

गौरतलब है कि एक युवक ने मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को कार चढ़ा दी थी। इसके बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस घटना को लेकर मीडिया में खबरें आई कि गाड़ी का चालक कोई और नहीं बल्कि मुंबई का लेफ्ट आर्म स्पिनर हरमीत सिंह है। लेकिन कई सोशल साइट्स पर हरमीत सिंह की जगह मध्यप्रदेश के बल्लेबाज हरप्रीत सिंह का नाम लिखा गया।

Advertisement

25 वर्षीय हरप्रीत ने एक अखबार से बात करते हुए बताया कि मैं मानसिक रूप से काफी परेशान हूं। मेरा नाम खराब हुआ है। कोई ऐसी गलती कैसे कर सकता है। मुझे आईपीएल नीलामी में किसी टीम के साथ जुड़ने की पूरी उम्मीद थी। मगर जब मेरा नाम आया तब फ्रेंचाइजी ओनर्स ने सोचा होगा कि ऐसे खिलाड़ी को क्यों खरीदना जो पुलिस हिरासत में है।

उल्लेखनीय है कि एक न्यूज एजेंसी ने बाद में इस खबर पर स्पस्टीकरण देते हुए कहा कि कार ड्राइविंग में जिस क्रिकेटर का नाम सामने आ रहा है वे अंडर 19 क्रिकेटर हरमीत सिंह हैं न कि मुंबई के हरप्रीत सिंह।

वहीं आपको बता दे कि हरप्रीत की नीलामी को लेकर एक फ्रेंचाइजी ओनर ने कहा कि ‘हम उसे खरीदना चाहते थे। लेकिन जैसे ही हरप्रीत के गिरफ्तार होने की खबर आई हमने अपना फैसला बदल दिया। इससे फ्रेंचाइजी की गलत इमेज बनती है। लेकिन नीलामी खत्म होने के बाद पता लगा कि वह हरप्रीत नहीं बल्कि हरमीत था।‘ कपिल देव और कुंबले के रिकॉर्ड को तोड़कर अश्विन रचेगें टेस्ट क्रिकेट का नया इतिहास

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार