New Zealand vs England 2nd Test: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार (6 दिसंबर) को वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया।

Advertisement

25 साल के  ब्रूक जब बल्लेबाजी करने आए तो इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 43 रन था। इसके बाद उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ओली पोप के साथ मिलकर इंग्लैंड को दबाव की स्थिति से निकाला और सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाया। ब्रूक ने 109.9 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।  

Advertisement

तोड़ा ब्रैडमैन का रिकॉर्ड

विदेशी सरजमीं पर 16 पारियों के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने के मामले में ब्रूक पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनका यह घर से बाहर सातवां शतक है। इस लिस्ट में उन्होंने डॉन ब्रैडमैन,केन बैरिंगटन और नील हार्वे का नाम दर्ज हैं, जिन्होंने अपने देश से बाहर 16 पारियों में छह-छह शतक जड़े थे। 

विवियन रिचर्ड्स की बराबरी की

टेस्ट क्रिकेट में पहली 37 पारियों के बाद सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ब्रूक संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। अपना आठवां शतक जड़कर उन्होंने विवियन रिचर्ड्स, माइकल हसी और नील हार्वे की बराबरी की।  

Advertisement

गौरतलब है कि इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रूक का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। अभी तक कीवी टीम के खिलाफ खेली छह पारियों में उन्होंने तीन शतक औऱ दो अर्धसतक जड़े हैं। क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान ब्रूक ने 171 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। बता दें कि इस अर्धशतकीय पारी के दौरान ब्रूक ने 2024 में अपने 1000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार