Harry Brook Record: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (ENG vs PAK Test Series) का दूसरा मुकाबला (ENG vs PAK 2nd Test) लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला जाएगा। ये मुकाबला गुरुवार, 27 अगस्त से शुरू होगा जिसमें इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक (Harry Brook) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड सकते हैं।

Advertisement

WTC में 50 छक्के: 27 वर्षीय हैरी ब्रूक एक अटैकिंग बैटर हैं जो कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इंग्लैंड के लिए 35 मैचों की 61 पारियों में 3,090 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 44 छक्के लगाने का कारनामा किया है। यहां से अब हैरी ब्रूक लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ दो पारियों में 6 छक्के ठोकते हैं, तो WTC में अपने 50 छक्के पूरे कर लेंगे।

गौरतलब है कि इंग्लैंड के लिए अब तक सिर्फ पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने ये कारनामा किया है। उन्होंने WTC में 64 मैच खेले और 88 रन लगाए। खास बात तो ये है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दुनिया के सिर्फ तीन खिलाड़ी ही 50 या उससे ज्यादा छक्के लगा पाए हैं।

WTC में 50 या उससे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज़

  • बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - 64 मैचों की 117 पारियों में 88 छक्के
  • ऋषभ पंत (भारत) - 43 मैचों की 74 पारियों में 82 छक्के
  • रोहित शर्मा (भारत) - 40 मैचों की 69 पािरयों में 56 छक्के

बताते चलें हैरी ब्रूक टेस्ट इंटरनेशनल में इंग्लैंड के छठे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 39 टेस्ट की 67 पारियों (3,486 रन) में 55 छक्के लगाकर ये पॉजिशन हासिल की है। वो लॉर्ड्स के मैदान पर दो छक्के लगाते हैं तो इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में जॉनी बेयरस्टो को रिप्लेस करके टॉप-5 में एंट्री ले लेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड टीम का पूरा स्क्वाड : जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, सन्नी बेकर, हैरी ब्रुक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टंग।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार