Harry Dixon Injury BBL: लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न की टीम के बल्लेबाज हैरी डिक्सन बल्लेबाजी के दौरान गर्दन के पास गेंद लगने से चोटिल हो गए, जिसके बाद रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान के बाहर जाना पड़ा। 

Advertisement

पर्थ के लिए महली बियर्डमैन सातवां ओवर डाल रहे थे और आखिरी गेंद उन्होंने शॉर्ट डाली, जिसे पुल करने के लिए डिकस्न पीछे हटकर शॉट खेलने गए औऱ चूक गिए। जिससे गेंद उनके कंधे औऱ गर्दन के बीच में जाकर लगी। गेंद लगने के बाद डिक्सन काफी दर्द मे दिखे और उन्होंने तुरंत फिजियो को बुलाया। इसके बाद वह तुरंत खुद चलकर मैदान से बाहर चले गए।

Advertisement

जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाने के लिए एम्बुलेंस को बुलाया गया । हालांकि उन्होंने कहा है कि वह थोड़ा बेहतर महसूस कर रहे हैं, लेकिन मेलबर्न रेनेगेड्स उनके साथ बहुत सावधानी बरतना चाहते हैं।"

गौरतलब है कि इस मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स ने मेलबर्न रेनेगेड्स को 50 रन से हराकर मौजूदा बिग बैश लीग के फाइनल्स में जगह बना ली है। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पर्थ ने 7 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। जिसमें फिन एलन ने 53 गेंदों में 101 रन की तूफाना पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके औऱ 8 छक्के जड़े। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम 7 विकेट गवाकरर 169 रन ही बना पाई। जिसमें टिम सेफर्ट ने 43 गेंदों में 66 रन औऱ जेक फ्रेजर मैकगर्क ने 18 गेंदों में 42 रन बनाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार