इंग्लैड के मीडियम तेज गेंदबाज हैरी गर्ने कंधे की चोट के कारण टी-20 ब्लास्ट और इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन से बाहर हो गए हैं।  सितंबर में उनकी सर्जरी होगी, जिसके चलते वह इस बार यूएई में खेले जा रहे आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।  

Advertisement

हैरी गर्ने ने आईपीएल से अपने बाहर होने की जानकारी खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए थे। गर्ने ने लिखा, “ टी-20 ब्लास्ट औऱ आईपीएल से बाहर होकर बहुत दुखी है, लेकिन सर्जरी ही एकमात्र विकल्प है। गुड लक नॉटिंघमशायर और कोलकाता नाइट राइडर्स।”

Advertisement

आईपीएल 2020 की शुरूआत 19 सितंबर को होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा। सभी मुकाबले तीन वेन्यू दुबई, अबुधाबी और शारजहा में होंगे। 

गर्ने ने पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स के तरफ से खेलते हुए ही इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने केकेआर के लिए 2019 आईपीएल में 8 मैच खेलते हुए 8.81 के इकॉनमी रेट से 7 विकेट हासिल किए थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में खेले गए डेब्यू मुकाबले में 25 रन देकर 2 विकेट लेने के लिए वह मैन ऑफ द मैच भी चुने गए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार