रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑलराउंडर हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दुबई में खेले गए आईपीएल 2021 के मुकाबले में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। हर्षल ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या, दूसरी गेंद पर कीरोन पोलार्ड और तीसरी गेंद पर राहुल चाहर को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

Advertisement

हर्षल ने 3.1 ओवरों में सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट अपने खाते में डाले और जीत में अहम रोल निभाया।

Advertisement

आरसीबी के तीसरे खिलाड़ी

हर्षल आईपीएल में आरबीसी के लिए हैट्रिक लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले प्रवीण कुमार ने साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेंगलुरु में, उसके बाद सैम्युल बद्री ने साल 2017 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेंगलुरु के मैदान पर ही आरसीबी के लिए खेलते हुए हैट्रिक ली थी। 

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी

हर्षल ने इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा 23 विकेट हासिल किए हैं। इसके साथ ही वह एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।  

Advertisement

इससे पहले आरसीबी के लिए ही खेलते हुए युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2015 में 23 विकेट चटकाए थे।

बता दें कि इस मुकाबले में बैंगलोर ने मुंबई को 54 रनों से हरा दिया। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 18.1 ओवर में 111 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार