IPL 2022: आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज हर्षल पटेल(Harshal Patel) को आरसीबी की टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं किया है, ऐसे में अब ये पर्पल कैप होल्डर गेंदबाज मेगा ऑक्शन में उपलब्ध रहेगा। इसी बीच हर्षल पटेल ने भी अब ये खुलासा कर दिया है कि वो आईपीएल 2022 में किस टीम के लिए खेलना चाहते हैं और उन्हें बेस्ट कैप्टन कौन लगते हैं।

Advertisement

हर्षल पटेल ने आईपीएल के पिछले सीजन में 32 विकेट चटकाने का कारनामा किया था। जिसके बाद वो आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे। इस सीजन उन्होंने आरसीबी(Royal Challengers Bangalore) के लिए गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) के खिलाफ हैट्रिक भी चटकाई थी और वो पर्पल कैप जीतने वाले गेंदबाद भी बन गए थे। लेकिन इन सब के बावजूद आरसीबी की टीम ने उन्हें रिटने नहीं किया। अब उन्होंने मेगा ऑक्शन से इस बात का खुलासा किया है कि वो आईपीएल में किस टीम के लिए खेलना चाहते हैं। 

Advertisement

हरियाणा के इस गेंदबाज ने क्रिकट्रैकर से बातचीत करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि वो इस साल महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) के लिए गेंदबाजी करना चाहते हैं। दरअसल जब उनसे ये सवाल किया गया कि वो किस टीम के लिए आईपीएल में खेलना चाहते हैं? तो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्सा का नाम लिया। 

गौरतलब है कि बेस्ट कैप्टन के बारे में पूछे जाने पर भी हर्षल पटेल ने महेंद्र सिंह धोनी का ही नाम लिया था। बता दें कि पिछले साल हर्षल पटेल ने विराट कोहली की अगुवाई में आईपीएल का सीजन खेला था। धोनी की अगुवाई में चेन्नई की टीम ने चार बार आईपीएल का टाइटल अपने नाम किया था। वहीं धोनी ने कप्तानी करते हुए भारतीय टीम को बहुत सी उपलब्धियां दिलवाई है।

बता दें कि आईपीएल का मेगा ऑक्शन 12-13 फरवरी को होगा, ऐसे में अब ये देखना काफी रोमांचक रहेगा कि फ्रेंचाइजी पिछले साल के पर्पल कैप विजेता के लिए कितना पर्स हलका करने को तैयार होती हैं।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार