ट्रोल्स के बादशाह युजवेंद्र चहल, एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। टीम इंडिया जैसे ही ऑस्ट्रेलिया पहुंची युजवेंद्र चहल ने अपने साथियों हर्षल पटेल, दीपक हुड्डा और अर्शदीप सिंह का चहल टीवी पर एक इंटरव्यू लिया जिसमें उन्होंने सवाल पूछने के साथ-साथ मस्ती भी की। इस मनोरंजक चहल टीवी एपिसोड का वीडियो बीसीसीआई ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Advertisement

इस वीडियो में युजवेंद्र चहल सबसे पहले अपने बाईं ओर खड़े हर्षल पटेल से बात करते हैं और फिर दीपक हुड्डा और अर्शदीप सिंह से सवाल करते हैं। इस पूरे इंटरव्यू में हर्षल ज्यादातर इंग्लिश में ही बोल रहे थे तभी चहल ने उनकी टांग खींचते हुए कहा कि भाई चहल टीवी हिंदी में हैं। जब चहल ने हर्षल का मजाक उड़ाया तब साथी भी हंसने लगे और इसके बाद हर्षल हिंदी में बोलते हुए देखे गए।

Advertisement

इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। युजवेंद्र चहल, दीपक हुडा, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह अपना पहला वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं और फैंस को काफी उम्मीदें हैं कि भारत इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में जरूर अच्छा करेगा। हर्षल पटेल ने हाल ही में चोट से वापसी की है लेकिन उनकी वापसी ने टीम इंडिया का सिरदर्द कम करने की बजाय और बढ़ा दिया हैै क्योंकि जब से उन्होंने वापसी की है वो जमकर रन लुटवा रहे हैं।

वहीं, चहल की बात करें तो चहल ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर कैसी गेंदबाज़ी करते हैं ये देखने वाली बात होगी। जबकि अर्शदीप सिंह एक ऐसा खिलाड़ी जिसने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है और एक बार फिर से टीम इंडिया की डेथ बॉलिंग की बाग़डोर इन युवा हाथों में ही होगी। ऐसे में अर्शदीप दबाव में निखरते हैं या बिखरते हैं ये तो वक्त ही बताएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार