Harshit Rana Added To Team India Squad for 3rd ODI Vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs AFG ODI Series) खेली जा रही है जिसका तीसरा और आखिरी मुकाबला (IND vs AFG 3rd ODI) शनिवार, 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय वनडे टीम में एक घातक तेज गेंदबाज़ की एंट्री हुई है।
हम बात कर रहे हैं 24 साल के दिल्ली के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा की। BCCI ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को हर्षित को भारतीय वनडे टीम में जोड़ने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "पुरुष चयन समिति ने अफ़गानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी IDFC फर्स्ट बैंक वनडे मैच के लिए भारतीय टीम में हर्षित राणा को शामिल किया है।"
उन्होंने आगे अपने बयान में लिखा, "BCCI सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (COE) में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद, हर्षित राणा चेन्नई में ODI टीम से जुड़ गए हैं।" याद दिला दें कि हर्षित राणा बीते समय में भारतीय टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट के अहम सदस्य रहे हैं, जो कि साल 2026 की भारतीय टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का भी हिस्सा थे। वो ये टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले बुरी तरह चोटिल हो गए थे जिसके बाद से ही उन्होंने देश के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।
बताते चलें कि हर्षित के नाम 2 टेस्ट में 4 विकेट, 14 वनडे में 26 विकेट और 9 टी20 इंटरनेशनल में 9 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने ODI फॉर्मेट में तो एक हाफ सेंचुरी भी ठोकी है। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।
Update
— BCCI (@BCCI) June 19, 2026
Harshit Rana added to #TeamIndia squad for Chennai ODI.
More details | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank https://t.co/zB84OUHo9x
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का वनडे स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, हर्षित राणा।