पाकिस्तान सुपर लीग का छठा सीज़न दोबारा शुरू हो चुका है और यही कारण है कि फैंस को क्रिकेट के मैदान से कई मज़ेदार पल देखने को मिल रहे हैं।इसी बीच, पीएसएल में एक और मज़ेदार मूमेंट देखने को मिला जब अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में इस्लामाबाद यूनाइटेड और कराची किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा था।

Advertisement

ये घटना कराची की पारी के 17वें ओवर के दौरान हुई जब बाबर आजम और हसन अली एक दूसरे के गले मिलते हुए दिखे। दरअसल, मैच के दौरान पाकिस्तानी कप्तान का रूमाल पिच पर गिर गया। इस बीच, हसन अली अपना रन-अप ले चुके थे लेकिन जैसे ही उन्होंने देखा कि बाबर का रुमाल गिर गया है तो वो अपने रनअप में बिना रुके बाबर की क्रीज तक भागते हुए पहुंच गए।

Advertisement

इसके बाद अली पाकिस्तानी कप्तान के पास गए और रूमाल उठाया और फिर उसे बाबर की जर्सी में डाल दिया। ये घटना देखकर बाबर भी अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाए। बाबर आजम ने अपनी जर्सी से रुमाल निकाला और फिर उसे अपने ट्रैक पैंट के पीछे रख लिया।

सोशल मीडिया पर इस घटना पर फैंस काफी मज़ेदार रिएक्शन दे रहे हैं। बाबर और हसन के बीच की नोकझोंक ने सुर्खियां बटोरी हैं और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार