आईसीसी टी -20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे प्रैक्टिस मैच में पाकिस्तानी टीम को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में एक समय पाकिस्तानी टीम आसानी से मैच जीतते हुए नज़र आ रही थी लेकिन मैच के आखिरी ओवर में हसन अली पाकिस्तान के मुज़रिम बन गए।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीकी टीम को आखिरी ओवर में मैच जीतने के लिए 22 रन की ज़रूरत थी और ऐसा लग रहा था कि हसन अली अपनी टीम के लिए इन रनों का बचाव कर लेंगे लेकिन रस्सी  वैन डेर ड्यूसेन और डेविड मिलर की जोड़ी ने आखिरी ओवर में हसन की जमकर धुनाई करते हुए 22 रन बना दिए और अफ्रीकी टीम को मैच जिता दिया।

Advertisement

हसन के ओवर में ड्यूसेन और मिलर ने दो चौके और दो छक्के लगाकर पाकिस्तानी फैंस को ज़ोर का झटका दे डाला। वैन डेर ड्यूसेन ने 51 गेंदों में 101 रन बनाकर अफ्रीकी टीम के फैंस को खुश होने का मौका दिया है। हालांकि, इस हार के साथ पाकिस्तानी टीम की डेथ ओवरों की गेंदबाज़ी पर भी सवाल उठने लगे हैं।

वहीं, अगर टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम की पहली टक्कर की बात करें तो उन्हें 24 अक्टूबर को भारत से भिड़ना है। इस बड़े मैच का इंतज़ार पूरी दुनिया कर रही है क्योंकि पाकिस्तानी टीम भारत को कभी भी वर्ल्ड कप में नहीं हरा पाई है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार