Hasan Mahmud Hat-trick Vs Afghanistan In Test: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ हसन महमूद (Hasan Mahmud) ने रविवार, 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट (BAN vs AFG One-off Test) में शानदार गेंदबाज़ी की और विकेटों का पंजा खोला। इसी बीच उन्होंने हैट्रिक हासिल किया और इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज करा लिया। हसन ने वो कारनामा कर दिखाया है जो कि बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास में आज तक कोई तेज गेंदबाज़ नहीं कर पाया था।

हसन महमूद ने रचा इतिहास: 26 वर्षीय हसन महमूद ने अफगानिस्तान की पहली पारी के 83वें ओवर में हैट्रिक लिया। उन्होंने एक के बाद एक गेंद पर इस्मत आलम, कैस अहमद और जिया-उर-रहमान का विकेट लेकर ये कारनामा किया। खास बात ये है कि इसी के साथ अब हसन महमूद बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास के ऐसे पहले तेज गेंदबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक हासिल किया। उनसे पहले किसी भी बांग्लादेशी तेज गेंदबाज़ ने ये कारनामा नहीं किया था।

इसके अलावा हसन महमूद बांग्लादेश के लिए टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज़ भी बन गए हैं। उनसे पहले अलोक कपाली ने साल 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ और सोहाग गाज़ी ने 2013 में न्यूजीलैंड के सामने ये कारनामा किया था।

हसन ने खोला विकेटों का पंजा: एक बार फिर बता दें कि शारजाह के मैदान पर हसन महमूद ने विकेटों का पंजा खोला है। उन्होंने 21 ओवर में 55 रन देकर 5 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने सेदिकुल्लाह अटल(31 गेंदों पर 17 रन), हशमतुल्लाह शाहिदी (02 गेंदों पर 00 रन), इस्मत आलम (04 गेंदों पर 01 रन), कैस अहमद (01 गेंद पर 00 रन) और जिया-उर-रहमान (01 गेंद पर 00 रन) का विकेट लिया है।

मैच का हाल: बांग्लादेश-अफगानिस्तान One-off Test में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करके 346 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान 240 रनों पर ऑल आउट हो गई है। खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट लिए 28 रन जोड़ लिए हैं।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

अफगानिस्तान (प्लेइंग XI): अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह (कप्तान), हशमतुल्लाह शाहिदी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), जिया-उर-रहमान अकबर, शाहिदुल्लाह कमाल, यामिन अहमदजई, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफी, इस्मत आलम।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश (प्लेइंग XI): शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, हसन महमूद, ताइजुल इस्लाम, इबादत हुसैन। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार