लंदन, 9 अक्टूबर | साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला इंग्लिश काउंटी क्लब सरे के साथ जुड़ने को तैयार हैं। अमला कोलपैक डील के तहत सरे के साथ दो साल का करार करने पर राजी हुए हैं। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, सरे को उम्मीद है कि इससे पहले कि संभावित नो डील ब्रेक्सिट कोलपैक डील के भविष्य पर सवालिया निशान खड़ा कर दे, यह करार इस सप्ताह के अंत तक और यह महीना समाप्त होने से पहले ही समय रहते पूरा हो जाए।

 
Advertisement

सरे के अलावा अमला से मिडिलसेक्स और हैम्पशायर के प्रतिनिधि भी चर्चा कर रहे हैं।

Advertisement

मोर्ने मोर्केल के बाद क्लब द्वारा दूसरा कोलपैक करार करने की काफी आलोचना हो रही है लेकिन क्लब ने इसके पीछे तर्क दिया है कि वह इंटरनेशनल टीमों की जिम्मेदारी में व्यस्त बड़े खिलाड़ियों से हो रहे नुकसान की भरपाई करने की कोशिश कर रहे हैं।

अमला ने इंग्लैंड में इसी साल खेले गए वनडे विश्व कप के बाद अगस्त में इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कह दिया था। उन्होंने हालांकि एक बात साफ कह दी थी कि वह घरेलू क्रिकेट के अलावा साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग एमजंसी सुपर लीग खेलते रहेंगे।

अमला ने खेल के तीनों प्रारूपों में अपने देश के लिए कुल 349 मैच खेले हैं और 18,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान कुल 55 शतक और 88 अर्धशतक जमाए हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार