जोहानसबर्ग, 8 अगस्त | साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से तत्काल प्रभाव से संन्यास ले लिया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) की वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है। ट्विटर पर कहा गया है कि अमला घरेलू क्रिकेट और मांजी सुपर लीग खेलना जारी रखेंगे। 

अमला टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीका के एकमात्र बल्लेबाज हैं। वह 2010 और 2013 में दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर ऑफ द ईयर रहे थे। 

अमला ने एक बयान में कहा, "दक्षिण अफ्रीका टीम के साथ इस शानदार सफर के लिए मैं आपका सबको धन्यवाद देता हूं। इस अविश्वसनीय सफर के दौरान मैंने बहुत कुछ सीखे और टीम के साथ भाईचारे को साझा किया। अपना प्यार और समर्थन के लिए मैं अपने माता-पिता को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिनके आशीर्वाद के चलते मैं टीम के लिए इतने वर्षो तक खेल पाया।" 

36 वर्षीय अमला ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 124 टेस्ट, 181 वनडे और 44 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश : 9282, 8113 और 1277 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनका नाबाद 311 सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इसके अलावा वनडे में 159 और टी-20 में नाबाद 97 रन सर्वश्रेष्ठ बनाए हैं। 

अमला ने दिसंबर 2004 में कोलकाता में भारत के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया था। उन्होंने इस साल फरवरी में पोर्ट एलिजाबेथ में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेला था। 

इसके अलावा उन्होंने 2008 में चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया था। उन्होंने इस साल जनवरी में चेस्टर ली स्ट्रीट में श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार