मेलबर्न, 8 मार्च | मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत के साथ खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 184 रनों का स्कोर बना लिया।
Advertisement
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने 54 गेंदों पर 10 चौकों के सहारे नाबाद 78 रन, जबकि एलिसा हिली ने 39 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्कों की मदद से 75 रनों की पारी खेली। मूनी द्वारा खेली गई 78 रन की पारी, महिला टी-20 वर्ल्ड कप में खेली गई सबसे बड़ी पारी है।
Advertisement
उनके अलावा कप्तान मेग लेनिंग ने 15 गेंदों पर दो चौकों की बदौलत 16, एश्लेग गार्डनर ने दो, रचेल हायेनेस ने चार और निकोला कैरी ने नाबाद पांच रन बनाए।
भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने दो और राधा यादव तथा पूनम यादव ने एक-एक विकेट चटकाए।