Yashasvi Jaiswal And Asitha Fernando Fight Video: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला (SL vs IND 2nd Test) कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के पहले दिन रविवार, 23 अगस्त को मैदान पर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और असीथा फर्नांडो (Asitha Fernando) के बीच काफी गर्मा-गर्मी देखने को मिली। इन दोनों की आपस में लड़ाई हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना भारतीय टीम की पारी के 17वें ओवर में घटी। यहां असीथा फर्नांडो श्रीलंका के लिए दिन का अपना छठा ओवर करने आए थे जिसकी शुरुआती पांच गेंदों पर यशस्वी जायसवाल ने तीन चौके ठोके दिए। इसके बाद असीथा फर्नांडो ने गज़ब का कैमबैक किया और अपनी आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल को बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। वो 53 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए।
इसी बीच जब यशस्वी आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तभी असीथा फर्नांडो की उनसे बहस हो गई। यहां मामला इतना गर्मा गया कि ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के बेहद करीब पहुंच गए और एक दूसरे को धक्का देकर डराते दिखे। इस दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने बीच बचाव किया और उन्हें एक दूसरे से अलग करवाया। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
मैच का हाल: कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी चुनी है और वो खबर लिखे जाने तक 24 ओवर में 2 विकेट खोकर 83 रन बना चुके हैं। मैदान पर शुभमन गिल और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी मौजूद है।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा, असीथा फर्नांडो।